सोशल मीडिया डेस्क.रविवार को जेएनयू में हुई हिंसा के बाद से यह विवाद सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। लेकिन गूगल ट्रेंड्स यह बता रहा है कि देश में जेएनयू से ज्यादा यूजर्स नेईरान को सर्च किया। गूगल ट्रेंड्स के बीते सात दिनों के आंकड़ों से यह हकीकत सामने आई।भारत में ईरान की सर्चिंग 31, तो वहीं जेएनयू की सर्चिंग 13 पॉइंट ही रही।
6 जनवरी को सबसे ज्यादा सर्च हुआ जेएनयू
- गूगल पर जेएनयू 5 जनवरी को रात 12.30 बजे सबसे ज्यादा 89 पॉइंट सर्च हुआ। बता दें कि, 5 जनवरी की रात ही जेएनयू में नाकाबपोशों ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हमला किया था। इसमेंजेएनयू छात्रसंघ की अध्यक्ष आईशी घोषचोटिल हो गईं थीं। घोष ने आरोप लगाया था कि हमला सुनियोजित था। 6 जनवरी के बाद से जेएनयू को लेकर सर्चिंग गूगल पर लगातार कम हो रही हैजबकि मीडिया में यह मुद्दा छाया हुआ है।
ईरान की सर्चिंग भी 5 जनवरी से बढ़ी
- गूगल पर ईरान को लेकर सर्चिंग भी 5 जनवरी से बढ़ना शुरू हुई। अमेरिका ने बीते शुक्रवार को बगदाद एयरपोर्ट पर एयर स्ट्राइक कर ईरान के कुद्स बल के प्रमुख मेजर जनरल कासिम सुलेमानी को मार दिया था। इसके बाद से ही ईरान और अमेरिका के बीच जंगी हालात बने हुए हैं। 8 जनवरी को ईरानी को लेकर सर्चिंग सबसे ऊंचे स्तर100 पॉइंट पर पहुंच गई।
- मंगलवार देर रात ईरान ने इराक स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दर्जनभर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया था। ईरानी मीडिया ने दावा किया था कि, इस हमले से 80 अमेरिकी सैनिकों की मौत हुई। हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति ने बुधवार को कहा कि, इस हमले मेंएक भी अमेरिकी सैनिक नहीं मारा गया।
ईरान को लेकर भारत में सबसे ज्यादा सर्चिंग कहां हो रही

- भारत में ईरान को लेकर सबसे ज्यादा सर्चिंग मणिपुर में हो रही है। इसके बाद मिजोरम, जम्मू और कश्मीर, तमिलनाडु और फिर नागालैंड हैं। वहीं जेएनयू को लेकर सबसे ज्यादा सर्चिंग दिल्ली में हुई।
- इसके बाद पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, झारखंड और फिर असम में जेएनयू को सर्च किया गया।
- ईरान में सबसे ज्यादा सर्चिंग कासिम सुलेमानी को लेकर हो रही है। यूजर्स उनके बारे में पढ़ रहे हैं।
- सुलेमानी, ईरान जनरल सुलेमानी, सुलेमानी ईरान जैसे कीवर्ड्स से उनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं ईरानी और अमेरिका करंट न्यूज लिखकर भी सर्चिंग की जा रही है।
दुनिया में जेएनयू को सर्च ही नहीं किया गया
- वहीं, जब हमने ईरान और जेएनयू की तुलना करते हुए वर्ल्डवाइड ट्रेंड्स पता किए तो पता चला कि दुनिया में जेएनयू को कहीं सर्च ही नहीं किया गया। ईरान को लेकर ही सर्चिंग घटती-बढ़ती रही।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2T7fMfy

No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam links or comments!