ऑटो डेस्क. हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने अपनी अपकमिंग सेडान ऑरा की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। कंपनी ने इसकी बुकिंग और लॉन्चिंग की पुष्टि करते हुए कहा कि ग्राहक 10 रुपए का पेमेंट करके इसकी प्री-बुकिंग कर सकते हैं। वहीं, इस कॉम्पैक्ट सेडान को 21 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। ग्राहक हुंडई डीलर्स के पास जाकर या ऑनलाइन भी इसकी बुकिंग कर सकते हैं।

ऑनलाइन बुकिंग की प्रोसेस
> ऑरा की ऑनलाइन बुकिंग करने के लिए www.hyundai.com पर जाएं।
> यहां होम पेज पर ऑरा की बुकिंग का ऑप्शन होगा, उस पर क्लिक करें।
> अब मॉडल, फ्यूल टाइप, वैरिएंट, कलर, डीलर स्टेट, डीलर सिटी और डीलर नेम सिलेक्ट करें।
> सभी कैटेगरी सिलेक्ट करने के बाद प्रोसिड टू बुक पर क्लिक करें।
> अब नाम और ईमेल आईड के साथ बुकिंग कर दें।
> यहां पर आपका अकाउंट नहीं है तब रजिस्टर पर जाकर अकाउंट बनाएं।
> FDFC और ICICI बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 1000 रुपए का कैशबेक भी मिलेगा।

12 वैरिएंट में आएगी हुंडई ऑरा
| फ्यूल टाइप | E | S | SX | SX(O) | SX+ |
| 1.2 पेट्रोल-MT | हां | हां | हां | हां | - |
| 1.2 पेट्रोल-AMT | - | हां | - | - | हां |
| 1.2 पेट्रोल-MT | - | हां | - | - | - |
| 1.2 पेट्रोल-MT | - | हां | - | हां | - |
| 1.2 डीजल-AMT | - | हां | - | - | हां |
| 1.0T डीजल-MT | - | - | - | - | हां |
इसके पेट्रोल वैरिएंट में 1.0 Kappa BS6 टर्बो GDI इंजन और डीजल वैरिएंट में 1.2 BS6 ECOTORQ इंजन मिलेगा। भारतीय ऑटो मार्केट में इसका मुकाबला मारुति सुजुकी डिजायर, होंडा अमेज और फोर्ड एस्पायर से हो सकता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2sIwC9Y

No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam links or comments!